नई दिल्ली | अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. कर्मचारियों को लंबे समय से 8वां वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है. अभी तक सरकार ने वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है. इसमें कौन- कौन सदस्य शामिल होंगे, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी सिफारिशों को लागू होने में समय लग सकता है.
2026 से लागू होंगी सिफारिशें
ऐसा अनुमान है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 2026 में सैलरी या महंगाई भत्ता संबंधित बदलावों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. भले ही सिफारिशों को देरी से लागू किया जाए, लेकिन कर्मचारियों को एरियर की राशि मिल सकती है. जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होनी हैं. हालांकि, अभी तक समिति का गठन नहीं हुआ है.
अभी लगेगा 1 साल का समय
वित्त आयोग की समिति विभिन्न स्तरों पर विचार- विमर्श और विश्लेषण के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. इस प्रक्रिया में करीब एक साल का समय लग सकता है. अनुमान है कि साल 2026 की दूसरी छमाही तक वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार हो पाएगी. इसके बाद, सरकार से मंजूरी मिलने पर इसे लागू कर दिया जाएगा.
