अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणाएं, CM ने लोगों से किया एक विशेष अनुरोध

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में योगगुरू बाबा रामदेव के साथ योग किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ऐसी पद्धति है, जिससे हर प्रकार के असाध्य रोग से निजात पाई जा सकती है. यह हमारी प्राचीन पद्धति है और इसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए.

Yog CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मेला ग्राउंड में हजारों बच्चों को योगाभ्यास करवाया. योग गुरु ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को योगी मुख्यमंत्री बताते हुए उनकी मौजूदगी में ही ऐलान किया कि आज से कुरुक्षेत्र का यह मेला ग्राउंड योग मैदान कहलाएगा. कुरुक्षेत्र की धारा धर्म- धरा के साथ- साथ अब योग धारा भी कहलाएगी. आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस धारा से पूरी दुनिया को योग अपने का बड़ा संदेश पहुंचा है.

मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

  • श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण किया जायेगा.
  • हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत हर वर्ष उत्कृष्ट लेखकों को राज्य- सम्मान प्रदान किया जायेगा.
  • प्रदेश में 883 योग एवं व्यायामशालाएं खोली गई हैं. इस वित्त वर्ष में कम- से- कम 100 नई योग एवं व्यायामशालाएं खोली जायेंगी.
  • सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली के रूप में किया जायेगा.
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी. इन विषयों के चिकित्सकों का राजकीय पंजीकरण भी आरंभ किया जायेगा.
  • अब हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में भी योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जायेगा. इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम शीघ्र ही तैयार कर लिया जायेगा.
  • योगासन को खेल रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे. खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी.
  • आज से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का ‘Y- Break’ भी शुरू किया जाएगा ताकि, हमारे कर्मचारी तनावमुक्त रहें.

आमजन से विशेष अनुरोध

‘One Earth- One Health’ की परिकल्पना में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि पृथ्वी पर हर जीव का जीवन दूसरे सभी जीवों से जीवन से जुड़ा हुआ है. दुख की बात है कि पिछले कई दशकों में एंटी बायोटिक के अंधाधुध प्रयोग से लाखों मरीजों के बैक्टीरिया, वायरस, फंगस आदि पर एंटी बायोटिक दवाइयां अब काम नहीं करती हैं. इससे उनकी बिमारियां लंबे समय तक बनी रहती हैं. इस समस्या से निपटने के लिए हमने एक राज्यस्तरीय Anti Microbial Resistance कार्यबल का गठन किया है.

इस कार्यबल की रिपोर्ट आने पर डाक्टरों को इस बारे में पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से अपना कार्य करने की व्यवस्था सरकार खड़ी करेगी. साथ ही, मेरा आप सभी से अनुरोध है कि बिना डाक्टर की सलाह के Anti Biotic दवाइयों का प्रयोग न करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.