6 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई, DA बढ़ोतरी 2- 3 फीसदी तक ही सीमित रहने के आसार

नई दिल्ली, DA News | अभी तक 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर औपचारिक तौर पर कोई अपडेट नहीं मिल पाई है. ऐसा माना जा रहा था कि मई या जून 2025 में इसे लेकर कोई ताजा खबर सामने आ सकती है. अब जून का महीना भी अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने वाला है. इसी बीच केंद्र सरकार से सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं.

Rupees Money Paisa

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

यह भी कहा जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सीमित हो सकती है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें केवल 2 से 3 प्रतिशत के दायरे में ही इजाफा हो सकता है. वर्तमान में सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. इसी साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता और राहत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के अधीन फिलहाल 48.6 लाख कर्मचारी और 66.5 लाख पेंशनर्स हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

6 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

मई 2025 में देश भर में खुदरा महंगाई दर घटकर 2.82% पर आ गई, जो बीते छह सालों में सबसे निचला स्तर है. इसका मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी बताया जा रहा है. इससे पहले फरवरी 2019 में खुदरा महंगाई दर 2.57% रही थी.

इसी बीच जून महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 0.5% की कटौती की गई थी. मई के महीने में थोक महंगाई दर भी गिरकर 0.39% पर आ गई, जो बीते 14 महीनों का सबसे निचला स्तर है. अप्रैल में यह दर 0.85% थी जबकि मई 2024 में यह 2.74% दर्ज की गई थी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts