नशेड़ी युवकों ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी ईट, परिजन लगाते रहे अस्पताल व पुलिस के चक्कर

सोहना । सोहना में एक 7 महीने की गर्भवती महिला की जान उस समय खतरे में पड़ गई. जिस समय नशेड़ी युवकों ने महिला के पेट पर ईट व पत्थर मारने शुरू कर दिए. जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में महिला को परिजन कूड़ा डालने वाले रहडे में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन हद तो तब हो गई, जब दर्द से कराह रही महिला के ऊपर किसी भी डॉक्टर को कोई तरस नहीं आया.

SOHNA NEWS TODAY

डॉक्टरों को नहीं आया दर्द से कराह रही महिला पर तरस

अस्पताल वालों ने घायल महिला के परिजनों को कोरोना का पाठ पढ़ाते हुए दाखिल करने से मना कर दिया. पहले पुलिस रिपोर्ट करने की सलाह दे डाली. दर्द से तड़प रही महिला को परिजन  रेहडी में डालकर पुलिस थाने लेकर पहुंचे. वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी. बता दें कि घायल महिला सोहना के पलवल रोड की रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

गर्भवती महिला के साथ उस समय कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जब वह झुग्गियों से दूर शौच करने के लिए गई थी. बता दें कि पास ही में कुछ युवक बैठकर नशा कर रहे थे. जिन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी. जब महिला द्वारा इस बात का विरोध किया गया,  तो नशे में धुत युवकों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला के पेट में एक ईट मार दी. शोर-शराबे की आवाज सुनकर महिला का देवर वहां पहुंचा और नशेड़ीयों ने उसके साथ भी मारपीट की.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.