हरियाणा में फैमिली आईडी से मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) आईडी को अनिवार्य किया हुआ है. जानकारी के अभाव में फैमिली आईडी होने के बावजूद भी बहुत से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं.

Family ID PPP Haryana

घर बैठे हासिल करें फैमिली आईडी

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोग घर बैठे परिवार पहचान पत्र को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर विजिट करें. फैमिली आईडी को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर नागरिक लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद परिवार पहचान संख्या और आधार नंबर, कैप्चा जैसे जरूरी विवरण भरें.

यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इसके बाद, मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें. Login के बाद प्रिंट फॉर्म या डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद परिवार पहचान पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसका प्रिंट आउट निकलवा ले या फिर डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

परिवार पहचान पत्र के फायदे

हरियाणा में फैमिली आईडी एक 12 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र हैं, जो राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है. फैमिली आईडी की बदौलत फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने और वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बड़े स्तर पर मदद मिली है.

फैमिली आईडी से कुछ योजनाओं के तहत लाभार्थी बिना आवेदन किए घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके माध्यम से इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, डोमिसाइल, बर्थ सर्टिफिकेट आदि बनवाना आसान हो गया है. पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा जैसी 76 से ज्यादा योजनाओं का लाभ फैमिली आईडी की मदद से उठा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.