अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, देखिए भारत में पेट्रोल- डीजल पर इसका प्रभाव

नई दिल्ली, Today Petrol- Diesel Price | जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Petrol Diesel Price 2

आज की कीमत

हर दिन सुबह 6:00 ही तेल कंपनियों की तरफ से नई कीमतें जारी कर दी जाती है. कच्चे तेल में गिरावट के बाद अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरह रोजाना की तरह ही अब नई कीमते जारी कर दी गई है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है. इसके अलावा, एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी. उसके बाद से कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, उस समय कच्चे तेल की कीमत 84. 49 डॉलर प्रति बैरल थी. बुधवार को 3% की बढ़त के बाद ब्रैंड क्रूड वायदा 0.35% से गिरकर 68.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसके बावजूद भी भारत में अभी तक भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में संशोधन

तेल कंपनियों की तरफ से हर दिन नई कीमतें जारी की जाती है. पिछले कुछ समय से कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहरों में पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल है. हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमते जारी कर दी जाती है.आप मोबाइल ऐप के जरिए भी इनके बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं, आपको हर दिन की कीमतों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.