नई दिल्ली | गर्मियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में लोगों को बोटिंग करना काफी पसंद है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो हम आपको राजधानी दिल्ली में स्थित ऐसी 2 ख़ास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवारजनों और बच्चों के साथ बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. परिवारजनों के साथ बिताए फुर्सत के ये पल आपको जीवन भर याद रहेंगे.
इंडिया गेट बोट क्लब
राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट बोट क्लब पर आप अपने दोस्तों, परिवारजनों और बच्चों के साथ बोटिंग कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां का बोट क्लब काफी प्रसिद्ध है. दिल्ली शहर की यह सबसे पुरानी जगहों में से एक है. यहां लोग वीकेंड पर अपने परिवार जनों के साथ आते हैं और बोटिंग का आनंद उठाते हैं. खास बात यह है कि सप्ताह के सातों दिन यह खुला रहता है. यहां 15 मिनट की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति एंट्री फीस ₹50 और 30 मिनट की सवारी के लिए ₹100 निर्धारित की गई है.
इंडिया गेट के पास स्थित बोट क्लब के आसपास का इलाका सुंदर बगीचों और फव्वारों से घिरा हुआ है. यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलेगी. साथ ही अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं.
मयूर विहार एडवेंचर पार्क
इसके अलावा आप मयूर विहार के एडवेंचर पार्क में भी अपने दोस्तों, परिवार जनों और बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. यहां सबके लिए अलग-अलग प्लेइंग ज़ोन, गेम्स, डांस, रेन डांस सहित कई तरह की एडवेंचरस एक्टिविटीज कराई जाती हैं. यहां आकर आप अपने दिन को यादगार बना सकते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए एक्टिविटी मौजूद है. यहां एक्टिविटी का आनंद उठाने के लिए टिकट लेनी पड़ती है.
वीकेंड पर यहां आम दिनों की तुलना में भीड़ अधिक रहती है. यहां आप बोटिंग के साथ पिकनिक का आनंद भी ले सकते हैं. हालांकि, यहां खाने- पीने की कुछ ही चीजें मिलिती हैं. यहां केवल सैंडविच, समोसे, मैगी और चाय जैसी चीजें ही मिलती हैं.
