चीन की धरती पर हरियाणा के छोरे ने जमाई धाक, कैथल के हरविंद्र ने 2 गोल्ड सहित जीते तीन पदक

कैथल | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. चीन के बीजिंग में आयोजित हुई पैरा तीरंदाजी एशियन चैंपियनशिप में कैथल जिले के गांव अजीत नगर निवासी इंटरनेशनल खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने अलग-अलग इवेंट में 3 पदक जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

Harvinder Singh Para

इन इवेंट में गोल्ड मेडल

हरविंद्र सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में थाईलैंड के खिलाड़ी नेटसिरी को 7-1 के अंतर से हराते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला. वहीं, मिक्स टीम इवेंट में उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी भावना के साथ मिलकर चीन की टीम को 5-4 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

पुरूष टीम स्पर्धा के फाइनल मैच में भी इंडियन टीम के सामने चाइना की टीम थी लेकिन यहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस इंवेंट में टीम ने सिल्वर मेडल जीता. इस इवेंट में हरविंद्र सिंह ने भी भाग लिया था और उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर देश की झोली में एक और पदक डाल दिया.

2 बार ओलंपिक पदक विजेता

साल 2012 में पैरा तीरंदाजी की शुरुआत करने वाले हरविंद्र सिंह देश के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीरंदाजी में टोक्यो और पेरिस ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. इसी साल उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. टोक्यो ओलंपिक खेलों में हरविंद्र सिंह ने कांस्य पदक और पेरिस ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीता था. उन्हें अर्जुन और भीम दोनों अवार्ड से नवाजा जा चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.