फरीदाबाद | आज आप जो खबर पढ़ने जा रहे हैं उसे पढ़कर आपको आश्चर्य भी होगा और आप चौक भी जायेंगे जी हाँ यह खबर है ही कुछ ऐसी तो आइये जानते हैं खबर के बारे में खबर के अनुसार 26 गाँव के लोग नहीं चाहते कि उनके गाँव नगर निगम में शामिल हो.
उनका कहना है कि फरीदाबाद प्रशासन द्वारा जबरदस्ती उनके गांवों को नगर निगम में मिलाना चाहता है और गाँव के लोग नहीं चाहते ऐसा हो इसीलिए 26 गांवों के युवाओ ने अपने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुखयमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा और इस प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया है.
इन सब में इन गांवों के युवाओ के साथ बड़े भी शामिल थे उन्होंने भी प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध किया अब देखना यह है कि युवाओ का ये खून रंग लाएगा या नहीं सरकार द्वारा युवाओ कि बात मानी जाएगी कि नहीं इसका इंतजार रहेगा |
