हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, अगले सप्ताह तक नए जिलाध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा में नए कांग्रेस जिला अध्यक्षों की अगले सप्ताह नियुक्ति हो सकती है. इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार बैठकें चल रही हैं. हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने हाल ही में कहा था कि इस महीने के अंत तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी. इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के चेहरे खिले हुए हैं.

Congress INC

राहुल गांधी कर चुके बैठक

2 जून 2025 को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी. इसमें संगठनात्मक रणनीति पर विचार- विमर्श हुआ था. सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, राव दान सिंह और डॉक्टर अशोक तंवर के नाम पर चर्चा हो रही है. गौरतलब है कि साल 2014 के बाद से कांग्रेस में जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी थी, जिससे चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

32 जिला अध्यक्षों की होगी नियुक्ति

ऐसा भी माना जा रहा है कि लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब जल्द हो जाएगी. हरियाणा के 22 जिलों में कुल 32 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे. अंबाला में सबसे ज्यादा 3 अध्यक्ष बनाए जाएंगे. सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और भिवानी में 2- 2 जिला अध्यक्षों की तैनाती होगी. बाकी बचे जिलों में 1- 1 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts