अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए लाडो सखी योजना का शुभारंभ कर दिया. इस योजना के तहत, लाडो सखियों को सरकार हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी. इसे महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद योजना माना जा रहा है.
राज्य स्तरीय तीज उत्सव में की घोषणा
अंबाला में आयोजित हुए राज्य स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए लाडो सखी योजना का शुभारंभ कर दिया. उन्होंने कहा आज से प्रदेश में लाडो सखी योजना की शुरुआत हो गई है. गर्भवती बहनों की देखभाल के लिए लाडो सखियों की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें हर एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी.
हरियाली तीज महोत्सव पर नायाब सरकार ने महिलाओं को ‘कल्याणकारी योजनाओं की कोथली’ भेंट की, भाजपा हरियाणा परिवार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक आभार।
1. ‘लाडो सखी’ योजना की शुरुआत: बेटी जन्म पर ‘लाडो सखी’ (आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, ANM) को ₹1,000… pic.twitter.com/KHjBfFSazr
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) July 29, 2025
CM ने तीज पर महिलाओं को दी सौगात
समारोह में मौजूद जनता को उन्होंने हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुशी महसूस हो रही है कि इस पावन पर्व पर अपनी बहनों और बेटियों के बीच आने का मौका मिल पाया. तीज के पावन अवसर पर मां अंबा की धरती अंबाला में आना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है.
आज प्रदेश में 131 महिला संस्कृति केंद्रों का उद्घाटन करने का मुझे मौका मिला है. इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम योजना से जुड़कर एक पेड़ लगाने की अपील की.
