हरियाणा कांग्रेस में युवा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति, पूर्व खेल मंत्री के बेटे को मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में संगठन खड़ा करने की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी के लिए देर से ही सही, लेकिन अच्छी खबर सामने आई है. पार्टी ने नितिश कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है. वह पूर्व खेलमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखबीर कटारिया के पुत्र और बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के दामाद है.

Nitish Katariya Congress

नितिश को मिले सबसे ज्यादा वोट

प्रदेशाध्यक्ष पद के नामों के पैनल में शामिल सोमिल संधू व मोहित शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. तीनों दावेदारों में सबसे ज्यादा 29,893 वोट निशित कटारिया को मिले थे, जबकि सोमिल संधू 12,949 और मोहित शर्मा 7,519 मतों के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे थे.

नितिश कटारिया के हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के आदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह की ओर से जारी किए गए हैं. मंगलवार यानि कल निर्वाचित अध्यक्ष व दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य नेता दिल्ली में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे थे, जहां हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य

साल 2012 में NSUI से राजनीति की शुरुआत करने वाले नितिश कटारिया ने बताया कि राजनीति उनके लिए पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है. इस पद पर रहकर वह युवाओं के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूत करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य रहेगा. इसके लिए ज्यादा- से- ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.