झज्जर के पहलवान हरदीप ने गाढ दिया लठ्ठ, बने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय

झज्जर | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के रहने वाले पहलवान हरदीप छिल्लर ने U- 17 ग्रीको रोमन वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया है. बामड़ोली निवासी हरदीप मांडौठी के हिंद केसरी पहलवान सोनू के अखाड़े में प्रेक्टिस करता है.

Hardeep Chillar

गोल्ड मेडल जीतने वाला पहला भारतीय

हरदीप छिल्लर के कोच एवं अर्जुन अवॉर्डी पहलवान धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि हरदीप ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उसने ग्रीस में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 110 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के पहलवान को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने बताया कि वतन लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा. उसने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी ही कम है.

कोच धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि हरदीप इस वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान बन गया है. वह बहुत ही होनहार और परिश्रम करने वाला खिलाड़ी हैं. उसका अगला लक्ष्य ओलम्पिक खेलों में भारत देश के लिए पदक जीतना है और हमें भी पूरी उम्मीद है कि वह एक दिन इस सपने को पूरा कर विदेशी सरजमीं पर हिंदुस्तान का नाम रोशन करेगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

गांव में छाई खुशियां

हरदीप छिल्लर इससे पहले एशियन चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन कर चुका है. वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल की ऐतिहासिक जीत पर उनके गांव बामड़ोली में खुशी का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने उनकी जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.