हरियाणा की यह 3 जगहें किसी हिल स्टेशन से नहीं कम, घूमने के शौकीनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन

चंडीगढ़ | जब भी हमारे मन में कहीं घूमने- फिरने का ख्याल आता है, तो हिल स्टेशन जैसे कुल्लू- मनाली, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा या शिलॉन्ग जैसे नाम सबसे पहले जेहन में आते हैं. क्या आप जानते हैं कि हमारा हरियाणा भी, जो अपनी समृद्ध संस्कृति और लाजवाब खान- पान के लिए मशहूर है. घूमने- फिरने के लिए शानदार जगहों से भरा हुआ है. यहां कुछ ऐसे शांत और सुंदर स्थान हैं, जहां आकर शान्ति और सुकून का अनुभव होता है.

Hill Station Travel Tour

फुर्सत के कुछ पल यहां बिताकर आप अपनी ज़िंदगी के पलों को यादगार बना सकते हैं. यदि आप भी शहर की भागदौड़ से दूर प्राकृतिक शांति की तलाश में हैं, तो हरियाणा में आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.

पंचकूला की शान मोरनी हिल्स

हरियाणा के पंचकूला में स्थित मोरनी हिल्स राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन कहा जा सकता है. अरावली की गोद में बसे इस स्थान का नाम शायद ही किसी ने न सुना हो. यहां का शांत वातावरण, हरी- भरी वादियां और खूबसूरत टिक्कर ताल झील पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां आप बोटिंग, रोप क्लाइंबिंग, कमांडो नेट जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं. हिमालय बुलबुल और ओरिएंटल टर्टल जैसे दुर्लभ पक्षी और जीव- जंतु इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. खासकर सूर्यास्त के समय यहां का नज़ारा बेहद मोहक हो जाता है.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब लाइफटाइम मान्य रहेगा प्रमाण-पत्र

दमदमा झील भी खास विकल्प

सोहना की दमदमा झील भी हरियाणा की एक प्रसिद्ध रमणीय जगह है. यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है. खासतौर पर दिल्ली- एनसीआर से आने वाले पर्यटकों के लिए नजदीकी गंतव्य है. यहां की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य किसी का भी मन मोह लेते हैं. यहां आप वोटिंग कर सकते हैं, झील के किनारे पिकनिक मना सकते हैं और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं.

सुल्तानपुर पक्षी विहार

सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुअरी भी एक शानदार विकल्प है. खासतौर पर सर्दियों में यहां 250 से अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं. दिल्ली से इसकी दूरी मात्र 40 किलोमीटर है और यह एक बजट फ्रेंडली ट्रिप साबित हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts