NCR के इस शहर में आती है विदेश वाली फीलिंग, यहां भूल जाएंगे न्यूयॉर्क के नज़ारे

गुरुग्राम, Travel Tips | छुट्टी के दिनों में अक्सर लोग बाहर घूमना पसंद करते हैं, लेकिन बाहर या विदेश घूमने भी हर किसी के बस की बात नहीं होती, क्योंकि इसमें आपको जेब ढीली करनी पड़ जाती है. साथ ही, इसके लिए आपके पास पर्याप्त समय भी होना चाहिए. इन सब दिक्कतों को दरकिनार करते हुए आप एनसीआर इलाके में ही विदेश जैसी फीलिंग ले सकते हैं. अगर आपका मन भी कहीं बाहर घूमने का हो रहा है, तो आप दिल्ली से सटे एनसीआर इलाकों में भी रुख कर सकते हैं.

Gurugram Mtero

मिनी न्यूयॉर्क है गुरुग्राम

दिल्ली से सटे गुरुग्राम को मिनी न्यूयॉर्क कहा जाता है. यहां की आधुनिकता, वास्तु कला, शॉपिंग मॉल और रंगीन लाइफस्टाइल बिल्कुल विदेशी शहरों जैसा फील देती हैं. यहां ऊंची- ऊंची इमारतें और टेरिस रेस्तरां में बैठने पर आपको बिल्कुल फॉरेन कंट्रीज जैसा फील होगा. आप अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग विदेश में घूमने के लिए सक्षम नहीं हैं, वे इस जगह पर जाकर अपना यह ख्वाब भी पूरा कर सकते हैं.

गुरुग्राम का 32 एवेन्यू भी ख़ास

इस जगह की बात ही निराली है. यह एक मशहूर कैफे हॉपिंग प्लेस है, जहां बहुत सारे पब्स और क्लब्स मौजूद हैं. यहां अंदर घुसते ही आपको न्यूयॉर्क और लंदन जैसी वाइब आएगी. चमचमाती लाइट, रंग- बिरंगी रोशनी आपकी आंखों को चौंधिया देने के लिए काफी है. यहां आपको हर जगह फोटोग्राफर खड़े दिखाई दे जाएंगे, जो मुफ्त में आपकी सिंगल, कपल या ग्रुप फोटो खींच कर आपके पलों को यादगार बना देंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, एक्सप्रेसवे पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, जानिए क्या हुआ बदला?

लेजर वैली पार्क

गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित लेजर वैली पार्क भी परिवार जनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बेहतरीन जगह मानी जा सकती है. इसे महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क के नाम से भी जाना जाता है. यहां रोज गार्डन, पिकनिक स्पॉट्स, कैफे और म्यूजियम फाउंटेन भी आपको देखने को मिल जाता है. अगर आप दोस्तों या परिवार जनों के साथ यहां जाना चाहें, तो यकीन मानिए यह आपके लिए एक बेस्ट प्लेस साबित हो सकता है.

सेक्टर 31 में लें स्ट्रीट फूड का मजा

गुरुग्राम का सेक्टर 31 स्ट्रीट फूड जॉइंट्स के लिए फेमस माना जाता है. यहां खाने- पीने की ढेरों दुकानें हैं. आप अपने टेस्ट के हिसाब से दुकान को चुन सकते हैं. यहां अगर फूड जॉइंट्स की बात करें तो बाइट क्लब, बेकर ओवन, शीर शक्ति सैंडविच, माटू राम गोहाम जलेबी, आंटी की दुकान, हाउस ऑफ शैडो, कॉर्पोरेट कॉर्नर जैसी दुकानें यहां काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं.

सेक्टर 14 की हुड्डा मार्केट

सेक्टर 14 में स्थित शॉपिंग हुड्डा मार्केट भी काफी ज्यादा खास है. वैसे तो इसे कपड़ों की शॉपिंग के लिए जाना जाता है. यहां आप अच्छे कपड़े, फुटवियर आदि सब कुछ खरीद सकते हैं. ऑफिस वियर कपड़ों से लेकर कैजुअल वियर तक आप हर तरह के कपड़े यहां से खरीद सकते हैं. यहां मिलने वाले कपड़े रेट में भी ज्यादा नहीं होते और फिर भी इनकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts