चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक अहम घोषणा की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने की योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए पोर्टल भी जल्द खोला जाएगा. आपको बता दें कि साल 2024 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में इस योजना को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया था.
कैबिनेट बैठक के बाद किया ऐलान
चंडीगढ़ में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2100 ट्रांसफर किए जाएंगे. यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी. इससे प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने किया ‘लाडो सखी योजना’ का शुभारंभ
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व ए.एन.एम. बहनें ‘लाडो सखी’ बनकर गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान करेंगी देखभाल
बेटी के जन्म पर हर ‘लाडो सखी’ को मिलेगी ₹1000 की प्रोत्साहन राशि pic.twitter.com/b5xBhQuLiI
— CMO Haryana (@cmohry) July 29, 2025
रक्षाबंधन से पहले हो सकता है ऐलान
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने योजना का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया है. अनुमान है कि आने वाली 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री इस योजना की शुरुआत का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, यह योजना नौकरीपेशा और पेंशनधारी महिलाओं पर लागू नहीं होगी. जानकारी के अनुसार, सैनी सरकार ने इस योजना के लिए बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया है.
