साहिल डागर ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, प्रवीण को सिल्वर; सोनीपत के पहलवानों ने रच दिया इतिहास

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रेवली के साहिल डागर ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है. गांव सिटावली के प्रवीण ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सोनीपत लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों पहलवानों का भव्य स्वागत किया.

Sahil Dagar Sports

किसान परिवार से हैं साहिल डागर

साहिल डागर एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता खुद भी पहलवान बनना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने सपने को पूरा नहीं कर सके. उन्होंने अपने बेटों को इस राह पर आगे बढ़ाने का फैसला किया. आर्थिक तंगी के चलते बड़े बेटे को पीछे हटना पड़ा, लेकिन छोटे बेटे साहिल को पिता ने हरसंभव सहयोग दिया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनोखी श्रद्धांजलि, गाय 'नंदिनी' की तेरहवीं पर महाभोज; 650 किलो रसगुल्लों का लगाया गया भोग

100 से अधिक दंगलों में भाग ले चुके साहिल

थाईलैंड में हुई इस चैंपियनशिप में भारत और थाईलैंड के कुल 65 पहलवानों ने भाग लिया था. भारत की ओर से तीन पहलवान उतरे थे, जिनमें साहिल डागर और प्रवीण हरियाणा के सोनीपत जिले से थे. साहिल डागर साल 2020 से पहलवानी में सक्रिय हैं और कलीराम अखाड़े में नियमित अभ्यास करते हैं. उन्होंने अब तक हरियाणा सहित अन्य राज्यों में 100 से अधिक दंगलों में प्रतिभा दिखाई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts