हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए 50 हजार रुपए तक का लोन, 21 अगस्त तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम पात्र लोगों को 50 हजार रुपए तक का लोन दे रहा है. यह आर्थिक सहायता उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए दी जा रही है. इससे न केवल लोगों को आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि वे कम ब्याज दर और सब्सिडी जैसे अन्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है, जबकि प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है.

Loan

2 प्रकार की लोन योजनाएं उपलब्ध

प्रदेश सरकार द्वारा 2 प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं. पहली योजना ‘सर्वाधिक ऋण योजना’ है, जो उन व्यक्तियों के लिए है जो निश्चित अवधि के लिए लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. दूसरी योजना ‘सूक्ष्म वित्त योजना’ है, जो छोटे पैमाने की आवश्यकताओं के लिए कारगर है. इस लोन पर वार्षिक ब्याज दर केवल 6.5% है, जो अन्य दरों की तुलना में काफी कम है. यदि कोई लाभार्थी समय पर लोन का भुगतान करता है तो उसे ब्याज में 4% की विशेष छूट दी जाती है. 50 हजार रुपए तक के लोन पर परियोजना लागत का 50% तक की सब्सिडी भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • वह अनुसूचित जाति से संबंधित होना चाहिए.
  • आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आवेदक का नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज होना चाहिए.
  • परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक किसी बैंक या निगम का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए.

जरूरी दस्तावेज

  • पहचान और निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए दो तरीके हैं. ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने जिले के जिला अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा करें. ऑनलाइन आवेदन के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट hscfdc.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts