चंडीगढ़ | अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में रहते हैं और किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. बता दें कि 31 अगस्त 2025 तक किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं. अगर आपने अभी तक भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आप तुरंत इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
31 अगस्त तक करें आवेदन
जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई भी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने से वंचित रह गया हो या फिर किन्हीं कारणों से बीमा ना करवा पाया हो, तो उन्हें आवेदन करने का एक मौका मिल रहा है. जिन लोगों ने कोई भी लोन नहीं लिया है वह 14 अगस्त तक बीमा करवा सकेंगे. वहीं इसके विपरीत, जिन लोगों ने लोन ले रखा है वह किसान योजना का लाभ 31 अगस्त तक उठा सकेंगे.
इन चीजों की आवश्यकता
कृषि कल्याण मंत्रालय की तरफ से तिथि को आगे बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. इसी संबंध में मंत्रालय की अतिरिक्त आयुक्त कामना आर. शर्मा ने पत्र भेजकर तिथि में बढ़ोतरी के जाने की जानकारी साझा की. पत्र के अनुसार अभी तक लोन न लेने वालों से संबंधित पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में किसानों को बीमा करवाने के लिए फसल बुवाई प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी. यह सभी जानकारी किसानों को पोर्टल पर उपलब्ध करवानी होगी, उसके बाद वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ काफी आसानी से उठा पाएंगे.
