11 साल बाद हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए जिला अध्यक्ष, 32 नए नामों में दिखा हुड्डा गुट का दबदबा

चंडीगढ़ | मंगलवार शाम हरियाणा में कांग्रेस हाई कमान ने लंबे समय से लंबित जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें कुल 32 नाम शामिल किए गए हैं. 11 साल बाद हरियाणा में पार्टी ने अपने जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. जारी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसमें उनके समर्थित 19 नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शैलजा खेमे के 11 नेताओं को यह जिम्मेदारी मिली है.

INC Congress

जनरल सेक्रेटरी ने किया नियुक्ति पत्र जारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर जारी करते हुए 33 जिला अध्यक्षों की लिस्ट सार्वजनिक की है. पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है. पार्टी आलाकमान ने ज्यादातर उन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं. खास बात यह है कि जिला अध्यक्ष पद की कमान कई नए चेहरों को सौंपी गई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

3 विधानसभा उम्मीदवारों को भी मिली जिम्मेदारी

2024 विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुके तीन नेताओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी, भिवानी रूरल के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी और गुरुग्राम रूरल के अध्यक्ष वर्धन यादव शामिल हैं.

इससे पहले कांग्रेस हाई कमान ने 30 जून तक अध्यक्षों की नियुक्ति की डेडलाइन तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया. यह समय सीमा भी पार हो गई थी और अब 12 अगस्त को आधिकारिक घोषणा की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts