नई दिल्ली | आज पूरा देश जहां 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोश से भरा हुआ है, इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा इस मौके पर भारत सरकार के अल्पकालिक अग्निपथ भर्ती कार्यक्रम के तहत अग्निवीरों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है. एसबीआई द्वारा बृहस्पतिवार को अग्निवीरों के लिए विशेष पर्सनल लोन योजना का ऐलान किया गया. इसके तहत बैंक में वेतन खाता रखने वाले अग्निवीरों को अब बिना किसी गारंटी के चार लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है.
प्रोसेसिंग शुल्क पर रहेगी छूट
खास बात यह है कि इस पर लगने वाले प्रोसेसिंग शुल्क पर पूरी तरह छूट रहेगी. वहीं अग्निपथ योजना की अवधि के अनुरूप ही पुनर्भुगतान की अवधि भी निर्धारित की जाएगी. दरअसल 30 सितंबर 2025 तक बैंक द्वारा सभी डिफेंस कर्मचारियों को 10.50% की न्यूनतम ब्याज दर पर लोन की पेशकश की जा रही है.
इस विषय में जानकारी देते हुए एसबीआई चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने बताया कि हमारे देश की रक्षा करने वाले लोगों के भविष्य निर्माण में हमारा हर संभव प्रयास होना चाहिए. भविष्य में भी हम ऐसे कदम उठाएंगे जो देश के वीरों को सशक्त बनाने का काम करेंगे.
