गुरुग्राम | हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर 9 तक मेट्रो के पहले चरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा. लंबे समय के इंतजार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस दौरान 14 स्टेशनों को तैयार किया जाएगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर
दूसरे चरण के निर्माण के लिए भी भू तकनीकी सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है. पिछले काफी समय से यात्री यहां पर मेट्रो लाइन शुरू करने की मांग कर रहे थे. अब जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा. मौजूदा समय में दूसरे चरण का सर्वे अभी सेक्टर 9, 9A और सेक्टर 4 व 7 की मुख्य सड़कों पर किया जा रहा है. जीएमआरएल के अनुसार, पहले चरण का निर्माण कार्य अगले महीने में शुरू हो जाएगा. इस प्रकार की जानकारी भी दी जा रही है.
इस प्रकार किया जाएगा कार्य
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए जाने की दिशा में भी कुछ जरूरी मीटिंगों का आयोजन किया जा रहा है. मेट्रो लाइन बनने से यात्रियों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो योजना के तहत, 27 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य किया जाएगा. इस दौरान 29.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो का एलीवेटेड कॉरिडोर भी तैयार किया जाएगा, जिससे गुरुग्राम और आसपास लगते शहरों में परिवहन व्यवस्था और भी आसान हो जाएगी, अर्थात कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी.
