गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (Gurugram University) ने स्टूडेंट्स को किफायती और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Rapido के साथ साझेदारी की है, जिसका सीधा फायदा सफर करने के दौरान स्टूडेंट्स को मिलेगा.
मिलेगा लाभ
इस पहल के तहत यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से दिल्ली- NCR के किसी भी स्थान तक जाने के लिए और आने के लिए रैपिडो की बाइक सेवा का उपयोग कर 25% की विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे. यानि स्टूडेंट्स को किराए पर छूट का फायदा मिलेगा.गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि स्टूडेंट्स को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रैपिडो की ओर से दिए गए QR कोड को स्कैन करना पड़ेगा.
यह लोग रहे मौजूद
अपने यूनिवर्सिटी के आई- कार्ड को अपलोड करना होगा. इसके बाद, उनको एक प्रोमो कोड प्राप्त होगा. राइड बुक करते समय प्राप्त प्रोमो कोड दर्ज करें. भुगतान के समय स्वचालित रूप से 25 प्रतिशत की छूट लागू हो जाएगी. इस अवसर पर रैपिडो हेड सर्विसेज- बाइक्स दिल्ली- एनसीआर अमन शर्मा, मैनेजर शेखर और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डाॅ. अमन वशिष्ठ सहित कई अन्य लेक्चरर्स भी मौजूद रहे.
