हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खेल कोटे से 470 पदों पर भर्ती जल्द

चंडीगढ़ | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि जल्द ही खेल कोटे के 470 खाली पद भरें जायेंगे. इन पदों को बैकलॉग से भरा जाएगा. राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी की तरफ से भी इसे हरी झंडी दे दी गई है. हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए विभाग भी निर्धारित किये जा चुके हैं.

Games Sports

जल्द होगा परीक्षा का आयोजन

खिलाड़ियों की भर्ती पुलिस में महिला- पुरुष कांस्टेबल के पदों पर होगी. इसके अतिरिक्त, जेल विभाग में असिस्टेंट जेलर महिला- पुरुष, बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन और वन विभाग में डिप्टी फॉरेस्ट रेंज के पद पर भर्ती की जाएगी. एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि खेल कोटा के कुछ पदों के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं. जल्द ही, परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  रोहतक की बेटी शेफाली ने रचा इतिहास, लार्ड्स में भारत की जीत की बनीं अहम खिलाड़ी

आयोजित होगा विशेष सेमिनार

विधानसभा के मानसून सत्र में खेल कोटा की भर्ती को लेकर मामला उठाया गया था. हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल व हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह की तरफ से खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया जाएगा. मुख्य खेल हस्तियों के साथ स्पेशल सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा. ऐसे में जल्द ही खेल कोटा से पदों पर भर्तियां की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.