हरको बैंक ने लेनदेन के लिए शुरू की UPI सुविधा, प्लेटिनम कार्ड से मिलेगा 5 लाख रुपए तक लोन

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको) ने अपने कस्टमर्स को बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि बैंक ने आनलाइन पेमेंट के लिए Paytm, Phone Pay और Google Pay पर UPI की सुविधा शुरू कर दी है. इसके साथ ही ग्रामीण जन SMS, अलर्ट, ATM, माइक्रो एटीएम कार्ड और मोबाइल बैंकिंग वैन की सुविधा भी कस्टमर्स को दी जा रही है.

UPI

महाप्रबंधक ने दी जानकारी

हरको बैंक द्वारा आयोजित 58वीं वार्षिक आम सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड हरियाणा की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी ने बताया कि हरको बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष में 82.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. इस बैठक में सभी 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने बताया कि हरको बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को प्लेटिनम कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिसमें 2 लाख रुपये का बीमा निहित है. इसके अलावा रोजाना 5 लाख रुपए तक का लेन-देन कर सकते हैं. इसके साथ ही घरेलू एयरपोर्ट पर मात्र 2 रूपए में लाउंज की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

औषधि केंद्रों को स्वीकृति

उन्होंने बताया कि राज्य में 749 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, 410 सामान्य सेवा केंद्र सेवाएं दे रहे है. 95 जन औषधि केंद्रों को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. इनमें से 9 केंद्रों को दवा लाइसेंस, स्टोर कोड मिल चुके और 7 संचालित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.