खुशखबरी: महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम के लिए शुरू हुई AC बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व किराया

महेंद्रगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बल्लभगढ़ डिपो की ओर से महेंद्रगढ़ रूट पर AC बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. इस बस के संचालन का गुरुग्राम, रेवाड़ी, कनीना और महेंद्रगढ़ के यात्रियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा. उनका सफर आरामदायक व सुविधाजनक हो जाएगा. इस रूट पर पहली बार एसी बस सेवा संचालित की गई है.

Haryana Roadways AC Bus

यह रहेगी टाइमिंग

ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि महेंद्रगढ़ के लिए अब यात्रियों के पास एक नॉन- एसी बस और दूसरी पूरी तरह एसी बस यानि दो ऑप्शन हो गए हैं. सुबह 11.43 बजे सामान्य बस रवाना होती है और दोपहर 12.45 बजे AC बस सेवा का संचालन रहेगा. इसी तरह महेंद्रगढ़ से वापसी में नॉन- एसी बस अगली सुबह 6 बजे रवाना होगी, जबकि एसी बस के चलने का समय सुबह सवा 7 बजे रहेगा. उन्होंने बताया कि यह बस तीन घंटे का समय लेते हुए गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी होते हुए कनीना के रास्ते महेंद्रगढ़ तक जाएगी.

नरेंद्र राणा ने बताया कि एसी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों का रूझान बढ़ रहा है और जैसे-जैसे लोगों तक जानकारी पहुंचेगी और ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स रहेगा. उन्होंने बताया कि एसी बस में बल्लभगढ़ से रेवाड़ी तक 183 रुपये, कनीना तक 246 रुपये और महेंद्रगढ़ तक 278 रुपए प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है. एसी बस में बच्चों या बुजुर्गो को टिकट पर कोई रियायत नहीं मिलेगी. उन्हें पूरा किराया देना होगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 30 जून से लगेगा भव्य मेला, प्रशासन अलर्ट

गर्मी से राहत

बल्लभगढ़ से वाया गुरुग्राम होते हुए महेंद्रगढ़ तक एसी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया है. यात्रियों का कहना है कि एसी बस के संचालन से चिलचिलाती गर्मी में राहत पहुंचेगी. इस बस में न केवल सफर आरामदायक होगा बल्कि लंबी दूरी की यात्रा में थकान भी कम महसूस होगी. यानि बल्लभगढ़ से महेंद्रगढ़ का सफर पूरी तरह से सुविधाजनक हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.