रेवाड़ी जिले में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, इस गांव में नए खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गांव जोनियावास में करीब साढ़े 4 एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. 70 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाले इस स्टेडियम में न केवल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं होंगी, बल्कि अन्य खेलों के लिए मैदान, इंडोर जिम और कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Games Sports

घर के पास मिलेगी बेहतर सुविधाएं

इस खेल स्टेडियम के निर्माण में यूनाइटेड ब्राइवरीज कंपनी द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) द्वारा सहयोग किया जा रहा है. यह खेल परिसर क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों के लिए युवाओं को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देगा. इस स्टेडियम के निर्माण से न केवल जोनियावास गांव बल्कि आसपास के गांवों के युवाओं को भी अपने घर के पास बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी.

रात में अभ्यास करने की रहेगी सुविधा

इस स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी. जिससे खिलाड़ी रात के समय में अभ्यास कर सकेंगे. साथ ही, रात में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

ग्राम पंचायत सरपंच प्रियंका ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण करने का बेहतरीन मंच प्राप्त होगा. फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेक्टिस करने की जगह मिलेगी. इससे ग्रामीण प्रतिभाएं निखर कर सामने आएगी और वे दमदार खेल का प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन कर सकेंगे.

स्टेडियम के निर्माण कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. गांव सहित आसपास के गांवों के युवाओं को अभ्यास करने के लिए घर के पास स्टेडियम की सुविधा मिलेगी. स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवा प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी- प्रियंका सरपंच, जोनियावास

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.