गुरुग्राम | हरियाणा का गुरुग्राम जिला पर्यटकों का काफी पसंदीदा जिला है. यहां पर आपको कई सारी ऐसी जगह घूमने के लिए मिल जाएगी, जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ अच्छा टाइम्स स्पेंड कर पाएंगे. अब इसी दिशा में अरावली की तलहटी में बसे कासन गांव को भी इसी प्रकार तैयार किया जा रहा है.
नगर निगम की ओर से 14 एकड़ भूमि पर झील के निर्माण का काम किया जा रहा है. निगम का कहना है कि पहले फेज का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. आज की इस खबर में हम आपको किसी के बारे में विस्तार जानकारी देने वाले हैं.
कहां तक पहुंचा कार्य
परियोजना के पहले फेज में लगभग 5 करोड़ 90 लख रुपए खर्च किए गए हैं. एसबीआई कार्ड के सहयोग से इस झील निर्माण का कार्य किया जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि निगम ने झील के 10 एकड़ एरिया में साफ जल भरा है और बाकी 4 एकड़ एरिया में पैदल यात्रा के लिए ट्रैक और पार्क भी बनाया जाएगा. पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी और शौचालय को लेकर भी उचित व्यवस्था की गई है. इसी के साथ बिजली सप्लाई के लिए सोलर प्लांट बनाया गया है.
नेचर लवर्स को पसंद आएगा यह पार्क
नगर निगम के आयुक्त आयुष सिंह की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जल्द ही दूसरे फेज का कार्य शुरू हो जाएगा. दूसरे फेज में करीब 6 करोड रुपए की लागत से रेस्टोरेंट, मडहाउस और नोका विहार की सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी. इस झील के साथ लगती 25 एकड़ भूमि पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का भी बड़ा फैसला लिया गया है. जिन लोगों को प्रकृति से बेहद ही प्यार है वो यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और प्रकृति के नजरों का मजार ले सकते हैं.
इस झील परिसर में 15 प्रकार के फल और फूलदार पौधे लगाए गए हैं. पानी की क्वालिटी को पहले से बेहतर बनाने के लिए जल शोधन यूनिट विकसित की जाएगी. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास होने और नेशनल हाईवे 48 और केएमपी एक्सप्रेस से सीधे कनेक्ट होने के कारण यहां पर पर्यटको की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस झील को तैयार किया जा रहा है.
