गुरुग्राम के खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, जुलाई 2026 तक तैयार होगा नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यहां अगले साल जुलाई महीने तक वजीराबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने निर्माण स्थल का दौरा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तय समय- सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Games Sports

अत्याधुनिक सुविधाएं

नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि 88 करोड़ रुपए की लागत से करीब 11.07 एकड़ जमीन पर वजीराबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है. यहां पर खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा. इस खेल परिसर में 3 बहुउद्देशीय हॉल और कैंटीन का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, शूटिंग रेंज, जूडो, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, प्रशिक्षण एवं तैयारी कक्ष, बास्केटबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, स्केटिंग रिंग, योगा कोर्ट, किड्स प्ले एरिया, ओपन एयर थिएटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट

गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता

इस खेल परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 14 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा, टू- व्हीलर और फोर- व्हीलर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. जुलाई 2026 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर गुरुग्राम के खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए एक विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.