पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा गुरुग्राम का यह जोहड़, हरियाली- झूले और ओपन थियेटर की होगी व्यवस्था

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सिलोखरा गांव से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां के जोहड़ (तालाब) को शायद पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों को फव्वारे, बच्चों के लिए झूले, ओपन एयर थियेटर और बैठने के लिए आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. NGT की निगरानी में शुरू हो रही इस परियोजना के विकास कार्यों को 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Charkhi Dadri

तालाब के सौंदर्यीकरण से बढ़ेगी खूबसूरती

इस जोहड़ को लेकर साल 2022 में एक याचिका दायर हुई थी, जिसके बाद 30 साल से उपेक्षा झेल रहे इस जोहड़ की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हुई. तालाब का यह रूपांतरण न केवल आसपास की हरियाली और सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित पिकनिक स्थल भी उपलब्ध करायेगा.

इस जोहड़ की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पाथवे, बैठने के स्थान, हरियाली और सजावटी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही, यहां का पानी स्वच्छ बनाने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध पानी तालाब में डाला जायेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के सुल्तानपुर झील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 11 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर मंथन शुरू

पूरी पारदर्शिता के साथ होगा विकास

NGT ने 27 सितंबर को इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है. तब तक GMDA को अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. NGT ने साफ निर्देश दिया है कि तालाब का विकास पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप किया जाए.

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के एक अधिकारी ने बताया कि तालाब के चारों ओर पौधारोपण कर हरियाली का घेरा बनाया जाएगा. इसके अलावा, कचरा निस्तारण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रहेगा. उद्देश्य यह है कि आने वाले लोग यहां स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का आनंद उठा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.