त्यौहारी सीजन पर गुरुग्राम- रेवाड़ी को स्पेशल ट्रेन का तोहफा, फटाफट देखें टाइमिंग

गुरुग्राम | त्यौहारी सीजन पर दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. नवरात्रि और दिवाली पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन का संचालन ओखा- शकूरबस्ती- ओखा के लिए किया गया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्यौहारी सीजन पर यात्रियों के लिए घर की डगर आसान होगी.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09523, द्वारका के ओखा से शकूरबस्ती तक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक ओखा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे चलेगी.

यह ट्रेन बुधवार को सुबह 4 बजे जयपुर और साढ़े 9 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होते हुए 10.35 बजे शकूर बस्ती स्टेशन पर पहुंचेंगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09524, शकूरबस्ती से ओखा तक 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 01.15 बजे रवाना होकर 02.30 बजे गुड़गांव और दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर 01.45 बजे ओखा पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में जनरल, एसी और स्लीपर सहित डिब्बों की कुल संख्या 16 होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.