दिल्ली- गुरुग्राम के बीच आवाजाही होगी और भी आसान, इन 2 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने की बनी योजना

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 25 स्थित यशोभूमि मेट्रो स्टेशन को इफको चौक मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना बनाई गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस प्रस्ताव को हरियाणा सरकार से शेयर करते हुए मेट्रो लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की अनुमति मांगी है.

Gurugram Metro 2

11 किलोमीटर का होगा कॉरिडोर

इस संबंध में हरियाणा सरकार विचार-विमर्श करने में जुटी हुई है. DMRC द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के मुताबिक इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 11 किलोमीटर रहेगी. यह यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर भरथल, बिजवासन, कार्टरपुरी और सेक्टर-23 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने से दिल्ली- जयपुर हाइवे स्थित इफको चौक की ओर जाएगी.

DPR तैयार होने पर पता चलेगा कि इस मेट्रो लाइन पर कितने स्टेशन बनेंगे और निर्माण कार्य पर कितनी धनराशि खर्च होगी. फिलहाल, यह निर्धारित हैं कि गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की प्रस्तावित ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेक्टर 23 स्टेशन पर एक इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  15 अगस्त पर फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, एयरपोर्ट पर पहले पहुंचने की सलाह

इन इलाकों में सफर बनेगा आसान

इससे दिल्ली की तरफ से आ रहे यात्री उद्योग विहार, DLF साइबर सिटी, हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक, सेक्टर 44 में विकसित औद्योगिक और आईटी इकाईयों तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इस नई मेट्रो लाइन की योजना सिरे चढ़ती है, तो गुरुग्राम के लोगों को DMRC की दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाइन पर जाना आसान हो जाएगा. दिल्ली की ब्लू लाइन से द्वारका के सेक्टर-21 तक आवाजाही आसान हो जाएगी.

DMRC के इस प्रस्ताव को हरियाणा सरकार की मंजूरी अभी नहीं मिली है. यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो गुरुग्राम और दिल्ली दोनों शहरों के बीच कामकाजी लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तेज गति का विकल्प मौजूद होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.