17 सितंबर को गुरुग्राम में लगेगी जॉब फेयर, युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका

गुरुग्राम | अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे है तो आप सब युवाओं के लिए राहतभरी खबर है. गुरुग्राम में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया जा रहा है. इस जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेने पहुंच रही है. आप भी इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं और अपने लिए जॉब सुनिश्चित कर सकते हैं.

Job Exam Student Collage 2

17 सितंबर को लगेगी जॉब फेयर

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का लक्ष्य शहर के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के मौके उपलब्ध करवाना है, इसलिए इस जॉब फेयर को आयोजित किया जा रहा है. विभाग की तरफ से 17 सितंबर बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में कंपनी अपनी आवश्यकता अनुसार  योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.

नौकरी पाने का मौका

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से 17 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में प्लेसमेंट कैंपस रोजगार मेला लगाया जाएगा. इसे लेकर संस्थान के प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस जॉब फेयर में अभ्यर्थियों को अपनी इच्छा के अनुसार जॉब पाने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मेले में पहुंचेंगी बड़ी कंपनियां

उन्होंने बताया कि इस फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियां पहुंच रही है, जिनमें हीरो मोटो कॉर्प, सुजुकी, प्रिसीजन टेक एंटरप्राइजेज, ARGL, इंटिग्रल फास्टनर्स, हिंदुस्तान विद्युत उद्योग जैसी कंपनियां शामिल है. उन्होंने अपील की है कि शहर के आसपास के क्षेत्रों के उम्मीदवार भी ज्यादा- से- ज्यादा संख्या में मेले में भाग लेने पहुंचे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.