फाइनेंस डेस्क | अगर आपका भी किसी बैंक में जनधन खाता है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको 30 सितंबर से पहले यह काम अवश्य करवा लेना है, नहीं तो आपका जनधन खाता बंद हो सकता है. सरकार की तरफ से हर व्यक्ति का बैंक खाता हो इस उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
बड़ी अपडेट
30 सितंबर तक का निर्धारित समय दिया गया है. अगर इस समय मे आप केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा अर्थात आप किसी प्रकार का कोई भी लेनदेन नहीं कर पाएंगे. आपको सब्सिडी मिलती है, तो उसमें भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
आरबीआई की तरफ से जारी किए गए नियमों के अनुसार, अगर आपका बैंक खाता 10 साल से ज्यादा पुराना है, तो आपको केवाईसी करवानी होगी. 10 साल के बाद दोबारा से केवाईसी को अनिवार्य किया गया है. अगर आप भी नियमित रूप से बैंक से जुड़ी हुई सेवाओं का लाभ लेना चाहती है, तो आप निश्चित समय में अपने बैंक खाते की ई केवाईसी करवा सकते हैं.
करवाएं यह काम
जिन अकाउंट्स को साल 2014- 15 में ओपन किया गया था, उनके खाता धारकों के लिए ईकेवाईसी करवाना जरूरी है. अगर आपका अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है, तो आपके सभी प्रकार के लेनदेन रुक जाएंगे और सरकार से मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है. ऐसे में आप भी जल्द से जल्द इस खाते की ई केवाईसी करवा लीजिए, तभी आप इसे जुड़ी हुई सुविधाओं का लाभ आसानी से ले पाएंगे. जनधन खाते की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत आप जीरो बैलेंस पर अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. साथ में आपको मुफ्त में रुपे कार्ड भी मिलता है.
