गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए किया ये शर्मनाक काम पुलिस ने दबोचा

फरीदाबाद | आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपको गुस्सा भी आएगा और हँसी भी , जी हाँ फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टाइम ने 2 चोरो को पकड़ा है. जो खुद का नाम करण और गुलशन बताते हैं और पलवल के रहने वाले हैं.

Hathkandi Bandi Farar

 

ये दोनों चैन स्नेचिंग और चोरी करते थे. पुलिस की पकड़ में आने के बाद जब इनसे चोरी की वजह पूछी गयी तो इन्होने बताया की ये अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा कराने के लिए ऐसा करते हैं. दोनों के पास से चोरी किये हुए मोबाइल , 3 बाइक , 1 स्कूटी और एक ऑटो मिला है.

क्या समय आ गया है गर्लफ्रेंड को अच्छी जगहों पर घुमाने , महँगे होटलो में खिलाने और शॉपिंग कराने के लिए इन दोनों को चोरी करनी पड़ी . इन दोनों लड़को ने गर्लफ्रेंड के चक्करो में अपना भविष्य बर्बाद कर लिया.

फिलहाल पुलिस इन दोनों लड़को को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है. अब शायद जेल में बैठकर इन्हे इनकी गलती का अहसास हो |

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts