गुरुग्राम में NH- 48 पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेगा नया अंडरपास, DLF वहन करेगा पूरा खर्च

गुरुग्राम | दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) पर गुरुग्राम हिस्से में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शंकर चौक पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए DLF प्रबंधन ने मोलसरी एवेन्यू रोड से हाइवे पर जयपुर से दिल्ली की ओर टू- लेन अंडरपास निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया है. हरियाणा सरकार ने इस प्रस्ताव को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के पास भेजा हैं.

Traffic Car Road Sadak Bridge

DLF वहन करेगा पूरा खर्च

सिरहौल बार्डर के साथ लगता शंकर चौक बिजी चौराहों में से एक है. यहां दिल्ली से जयपुर की ओर कई रिहायशी और व्यवसायिक कालोनियों हैं. रोजाना हजारों की संख्या में दिल्ली से लोग इन कंपनियों में नौकरी करने आते हैं. शाम को घर वापस लौटते समय शंकर चौक के नजदीक से दिल्ली के लिए यू- टर्न लेना पड़ता है. इस वजह से NH- 48 पर DLF साईबर सिटी की ओर मुड़ रही गाडियां आपस में मिल जाती है, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

इसी समस्या के समाधान हेतु DLF प्रबंधन द्वारा GMDA को एक प्रस्ताव सौंपा गया है, जिसके तहत DLF मोलसरी एवेन्यू रोड पर टू-लेन का अंडरपास NH- 48 को क्रॉस करता हुआ दिल्ली की तरफ बना दिया जाए, तो इससे शंकर चौक पर यू- टर्न के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी. इस प्रस्ताव पर अधिकारियों की तरफ से विचार किया जा रहा है और इसे अभी मंजूरी नहीं मिल सकी है. इस अंडरपास के निर्माण का खर्च DLF लिमिटेड उठाने को तैयार है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

जल्द तैयार होगी DPR

पिछले सप्ताह चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में मेट्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर एक बैठक हुई थी जिसमें DLF के इस प्रस्ताव को रखा गया था. डीएलएफ ने मोलसरी एवेन्यू रोड पर जिस जगह अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव रखा है, वहां आसपास रैपिड मेट्रो के पिलर है. ऐसे में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की डिजाइन सलाहकार कंपनी की ओर से DLF के खर्चे पर इस अंडरपास की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) जल्द तैयार की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.