गुरुग्राम से वाया फरीदाबाद होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, बाटा चौक पर बनेगा इंटरचेंज स्टेशन

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां मेट्रो प्रोजेक्ट के बाद जल्द ही नमो भारत परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. इस परियोजना के तहत बाटा चौक पर नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा.

Rapidx Train

कम समय में पूरा होगा सफर

बाटा चौक पर इंटरचेंज स्टेशन से ही UP के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा. अगले सप्ताह इसपर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है. फरीदाबाद शहर में कनेक्टिविटी के तौर पर सार्वजनिक परिवहन का अभाव है. गुरुग्राम जाने के लिए लोगों को अभी पहले दिल्ली के राजीव चौक या केंद्रीय सचिवालय की मेट्रो पकड़नी पड़ती है. वहां से दूसरी मेट्रो बदलकर गुरुग्राम और नोएडा पहुंचते हैं. ऐसे में आधे घंटे का सफर तय करने में 2- 3 घंटे का समय लगता है. कैब से गुरुग्राम आवागमन महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित नहीं है.

दूसरी ओर जेवर एयरपोर्ट के अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से फरीदाबाद की गुरुग्राम और नोएडा से कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

आसान होगी आवाजाही

गुरुग्राम से वाया फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा तक 65 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 6 स्टेशन प्रस्तावित है. गुरुग्राम में इफको चौक, सेक्टर- 54 और फरीदाबाद में बाटा चौक, सेक्टर- 85 व 86 तथा नोएडा में सेक्टर 142/ 168 चौक व ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर शामिल हैं.

फरीदाबाद और गुरुग्राम में मेट्रो के साथ बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के साथ इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा. नमो भारत ट्रेन के संचालन से गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, भिवाड़ी और फरीदाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा. उनका आवागमन बेहद आसान व सुपरफास्ट हो जाएगा. उन्हें सफर में ज्यादा समय व्यतीत करने से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.