रोहतक रैली से गरमाएगा हरियाणा का राजनीतिक माहौल, कई बड़े नेता INLD में हुए शामिल

रोहतक | 25 सितंबर यानि कल वीरवार को रोहतक की नई अनाज मंडी में चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती के सम्मान समारोह दिवस पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, जम्मू- कश्मीर से डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी, तेलंगाना से पूर्व सांसद केसीआर की बेटी के. कविता, पूर्व वित्तमंत्री संपत्त सिंह, पूर्व विधायक रघु यादव सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे.

Amit Shah Railly

कांग्रेस पर साधा निशाना

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने रोहतक रैली में बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया. चौटाला ने कहा कि बीजेपी मनमाने ढंग से कानून थोप रही है. एक कानून ऐसा बनाया गया, जिसमें 1 महीने की कैद के बाद न कोई सीएम बनेगा न सांसद. उन्होंने कहा कि जो लोग हमें बीजेपी के खिलाफ वोट काटू पार्टी कहते थे, वे खुद बीजेपी की B टीम बने हैं. हम वोट काटू नहीं, हम तो रांद काटने वाले हैं.

सूबे की राजनीतिक सरगर्मी तेज

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली के मंच से हिसार से आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दलबीर किरमारा इनेलो पार्टी में शामिल हुए. जींद से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और इनेलो के युवा के प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रदीप गिल ने फिर से पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है.

कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका

दीपेंद्र हुड्डा के बेहद करीबियों में शामिल मंजीत कन्हेली ने कुछ दिनों पहले अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो ज्वाइन कर सूबे की राजनीति में उथल- पुथल मचा दी थी. उनके साथ रोहतक से सैकड़ों की संख्या में पार्षद, पूर्व पार्षद, चेयरमैन सहित सरपंचों व पूर्व सरपंचों ने INLD ज्वाइन कर पार्टी को मजबूती देने का काम किया है. रोहतक से इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कद्दावर नेताओं का इनेलो ज्वाइन करना कहीं न कहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

JJP की टिकट पर बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके भुपेंद्र मलिक ने भी अभय चौटाला की उपस्थिति में INLD का दामन थाम लिया है. अभय चौटाला ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. उनके साथ कई अन्य नेताओं ने इनेलो में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है.

सपंत सिंह ने नहीं खोले पत्ते

वर्तमान में कांग्रेस नेता एवं पूर्व की इनेलो सरकार में वित्त मंत्री सपंत सिंह भी ताऊ देवीलाल जयंती पर आयोजित रोहतक रैली में शिरकत करने पहुंचे. उन्होंने इशारों ही इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा और अभय चौटाला की खुलकर तारीफ थी. इनेलो पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विपक्ष के नेता का नाम घोषित होने का इंतजार है. यदि कांग्रेस हाईकमान अब भी सही फैसला नहीं लेता हैं, तो वो बहुत जल्द अपनी आगामी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.