गुरुग्राम शहर में बुनियादी सुविधाओं का ढांचा होगा मजबूत, 99 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की जनता के लिए अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी ने 16 विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है, जिनपर 99 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. इस बैठक में सड़क, पेयजल और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रावधान किया गया है. इस फैसले से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

Road Sadak

गुरुग्राम में मॉडल रोड होगा विकसित

मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बजघेड़ा फिरनी को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए 5.08 करोड़ रुपए, मेफील्ड गार्डन में सड़क निर्माण के लिए 2.79 करोड़ रुपए और गोदरेज समिट सोसाइटी से धनवापुर एसटीपी तक 900 एमएम सीवर लाइन के लिए 8.02 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं.

यहां पर बनेगी नई सड़क

सोहना रोड से नया गांव तक मारुति कुंज रोड के निर्माण के लिए 5.68 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी दी गई है. 2 रिसाइक्लर सुपर सकर मशीनों (19 टन क्षमता) की खरीद और रखरखाव के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है. नया गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स और पेयजल लाइन के लिए 4.28 करोड़ रुपए, बालियावास से बंधवाड़ी तक 33 फुट चौड़े रास्ते के लिए 3.29 करोड़ रुपए और वजीराबाद मार्केट से झील चौक तक सीवरेज व सड़क निर्माण के लिए 3.48 करोड़ रुपए शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सामुदायिक केंद्र की सौगात

बैठक में बजघेड़ा में गलियों के पुनर्निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपए, बालियावास में गौशाला के लिए 6 करोड़ रुपए, मियांवाली कॉलोनी में सीवरेज, पेयजल और गलियों के लिए 4.05 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. नाथुपुर में 9.45 करोड़ रुपए की लागत से नया सामुदायिक केंद्र बनेगा.

सेक्टर- 16 में मॉडल रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज के लिए 8 करोड़ रुपए, सेक्टर- 17A में सीवरेज व पेयजल लाइन के लिए 6.53 करोड़ रुपए और सेक्टर- 66 में मॉडल रोड, साइकिल ट्रैक व सीवरेज के लिए 7.40 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं. मेयर ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर शहर के बुनियादी ढांचे को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.