PMAY U2.0: गरीब परिवारों को दिवाली तोहफा, पक्का मकान बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (MMSAY) के तहत 15,256 परिवारों को दिए गए एक मरला के प्लाॅट पर मकान बनाने के लिए केंद्रीय आवासन और शहरी मामले मंत्रालय ने 2.50- 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है. प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी 2.0 (PMAY U 2.0) के तहत 50 शहरों में लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) वर्टिकल के अंतर्गत 2198 परिवारों को इस राशि का लाभ मिलेगा.

house home

‘सभी के लिए आवास’ का सपना होगा साकार

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की मीटिंग हुई जिसमें मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के PMAY U2.0 के साथ सफल एकीकरण की भी समीक्षा की गई है. चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि हरियाणा ‘सभी के लिए आवास’ के विजन को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

जीवन की गुणवत्ता में दिखेगा सुधार

‘सभी के लिए आवास’ विभाग के महानिदेशक और आवास विभाग के सचिव जे गणेशन ने बताया कि बीएलसी वर्टिकल के अंतर्गत ढाई लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि मिलने पर पात्र परिवार सभी मौसम के अनुकूल सुरक्षित और टिकाऊ घर बना सकेंगे. इससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और 1 लाख रुपए की सहायता राशि हरियाणा सरकार देगी. इस धनराशि से लाभार्थी 30- 45 वर्ग मीटर के बीच कार्पेट एरिया के साथ अपने सपनों का घर बना सकेंगे.

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से सूबे के हजारों शहरी गरीब परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इससे उनका जीवन स्तर पहले से ज्यादा बेहतर होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.