गुरुग्राम के एक दर्जन सेक्टरों में जर्जर सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 20 करोड़ रुपए होंगे खर्च

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां बदहाल स्थिति से जूझ रही शहर की एक दर्जन सेक्टरों की प्रमुख सड़कें दुरूस्त की जाएगी. नगर निगम ने इन सड़क मार्गों की तस्वीर बदलने के लिए कमर कस ली है, जिसके लिए 20 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है.

Road Sadak

गुरुग्राम की सड़कें होंगी चकाचक

मानसून सीजन में जलभराव से नगर निगम के सेक्टरों और कालोनियों की कई सड़कें बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुकी है. अब निगम की ओर से इन सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर महीने के पहले सप्ताह में इन सड़क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसको लेकर लगभग 80 फीसदी सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

नगर निगम की इस योजना में मुख्य रूप से सेक्टर- 30, 42, 43, 55, 5, 16, 17A, 41, और सेक्टर- 34 की बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा. इन सेक्टरों में रहने वाले हजारों लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा. सेक्टर- 16 इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-  42, सेक्टर- 43 (नाला), सेक्टर- 43 (तुलसी पार्क), सेक्टर- 17A, सुशांत लोक- 2, सेक्टर- 55, पालीवास से बंधवाड़ी, सेक्टर- 47 (मॉडल रोड), सेक्टर- 30, साउथ सिटी- 1 (Block-  C), सेक्टर- 5 (भाग- 3 और 4), सेक्टर- 41 की सड़कें शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन बनेगा आसान, इस रूट से होते हुए बनेगी एक और नई सड़क

सुरक्षित होगा सफर

निगम अधिकारियों ने बताया कि इन सेक्टरों की सड़कें दुरूस्त होने से वाहन चालकों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. दूसरी ओर लोगों का सफर आसान व सुरक्षित बनेगा. सड़कें दुरूस्त होने से वाहनों का मेंटेनेंस खर्च कम होगा और आवाजाही सुगम और सुचारू रूप से जारी रहेगी. लोगों को गढ्ढों से मुक्ति मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.