गुरुग्राम शहर के इस सिटी बस डिपो में बनेगा नया टर्मिनल, सीधे मेट्रो से होगी कनेक्टिविटी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में सेक्टर- 10 सिटी बस डिपो में टर्मिनल की योजना बनाई गई है, जिसकी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी होगी. मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरते ही यात्रियों को अपने इलाके तक पहुंचने के लिए सिटी बस सेवा का लाभ मिलेगा. बस से जाने वाले लोगों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

Webp.net compress image 6

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा बनाए जा रहे इस टर्मिनल पर 32.42 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इससे पहले यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. GMCBL के बेड़े में 100 इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने की उम्मीद है. इन बसों के मिलने के बाद सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत होगी, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.

यहां पर बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो

GMDA द्वारा सेक्टर- 48 में एक इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 19.20 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. इस डिपो में चार्जिंग एरिया बनाया जा चुका है और एक बार में यहां एक साथ 25 बसें चार्ज हो सकेगी. वहीं, सेक्टर- 103 में सात एकड़ जमीन पर बनने वाले बस डिपो की DPR तैयार की जा रही है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

इन्हें मिलेगा लाभ

सेक्टर- 65 में भी साढ़े 6 एकड़ जमीन पर बस डिपो का निर्माण किया जाएगा. इस डिपो के बनने से बादशाहपुर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन, घाटा, फरीदाबाद रोड, कादरपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा. गुरुग्राम से मानेसर या शहर से उद्योग विहार, साइबर हब, बस स्टैंड क्षेत्र में बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन लोगों की भीड़- भाड़ को देखते हुए इन बसों के फेरे बढ़ाने की मांग उठाई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.