गुरुग्राम स्टेशन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, 1 महीने तक प्रभावित रहेगी यह ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

गुरुग्राम | दिल्ली- NCR में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स Phase- 2 का काम जारी है. इसके चलते इस स्टेशन पर 9 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच एक महीने का ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से यहां से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेगी. जयपुर स्टेशन पर कई ट्रेनें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से होकर भी जाती है, इसलिए गुरुग्राम स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने सफर की योजना नए सिरे से बनानी होगी.

RAIL TRAIN

प्रभावित ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12015, नई दिल्ली- दौराई शताब्दी एक्सप्रेस नौ नवंबर से 13 दिसंबर तक 35 ट्रिप नई दिल्ली से प्रस्थान कर खातीपुरा तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन खातीपुरा-  दौराई के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12016, दौराई- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस इस बीच दौराई के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 12413, अजमेर- जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट 14, 22, 23, 24 नवंबर और 6, 9 दिसंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी. यह ट्रेन अजमेर-  खातीपुरा के मध्य रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12414, जम्मूतवी- अजमेर 13, 21, 22, 23 नवंबर और 5 व 8 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान कर खातीपुरा तक ही संचालित होगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ 13, 17, 18, 22, 24, 27 नवंबर और 1, 2, 6, 8, 9 व 13 दिसंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी. यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 15013, जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 12, 14, 22, 24, 26, 28, 30 नवंबर व 2, 6, 9 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी. ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी. रूट डायवर्ट के चलते यह ट्रेन रींगस, नीम का थाना व नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी.
  • ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 13, 21, 23, 25, 27, 29 नवंबर और 1, 5, 8 दिसंबर को काठगोदाम से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा होकर संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 19269, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 13, 20, 21, 27 नवंबर और 5 व 12 दिसंबर को पोरबंदर से चलकर परिवर्तित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी होकर संचालित होगी.
यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में शुरू हुए 10 नए नागरिक सुविधा केंद्र, अब घर के पास मिलेंगी सरकारी सेवाएं
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.