गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी समय में बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मुख्यालय और उपमंडल स्तर सहित सभी सिविल अस्पतालों में ओपीडी के समय में 16 अक्टूबर यानि कल से बदलाव कर दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए ओपीडी के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है.

CGHS Health Doctor Hospita

यह रहेगा नया शेड्यूल

16 अक्टूबर से गुरुग्राम के सिविल अस्पतालों में ओपीडी का नया समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. वहीं, सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा. यदि ओपीडी में मरीज उपस्थित है, तो डाक्टर दोपहर 3 बजे के बाद भी मरीजों को देखेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों से नए समय का पालन करने का आग्रह किया है.

मरीजों की सुविधा के लिए फैसला

सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था लेकिन 16 अक्टूबर वीरवार से ओपीडी का नया समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. सर्दी के मौसम को देखते हुए यह बदलाव करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में दूरदराज से आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है. ऐसे मरीजों को सुबह जल्दी अस्पताल पहुंचने की असुविधा से बचाने के लिए ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है. सुबह ठंड के मौसम में मरीजों का घर से बाहर निकलना परेशानी भरा रहता है. इसलिए उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए समय में बदलाव किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.