त्यौहारी सीजन पर गुरुग्राम रोडवेज डिपो से चलेगी एक्स्ट्रा बसें, फटाफट चेक करें सभी रूटों पर टाइमिंग

गुरुग्राम | त्यौहारी सीजन पर यात्रियों के लिए घर के सफर को आसान बनाने के उद्देश्य से हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) ने कमर कस ली है. त्यौहारों पर भीड़- भाड़ को देखते हुए गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया है. ये बसें 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी. इसमें एसी, नॉन एसी और वोल्वो सभी तरह की बसें शामिल होंगी. इन अतिरिक्त, बसों के संचालन का सबसे ज्यादा फायदा चंडीगढ़, दिल्ली और जयपुर रूट के यात्रियों को मिलेगा.

Haryana Roadways Bus 3

चंडीगढ़ रूट पर शेड्यूल

नॉन एसी: सुबह 4 बजे, 5, 6, 7, 8, साढ़े 8, सवा 9, साढ़े 10 और 11 बजे. दोपहर डेढ़ बजे और रात 11.20 बजे.

AC बस: सुबह 03.30 बजे, साढ़े 5, साढ़े 6, साढ़े 7 बजे और 09.45 बजे. शाम 5 बजे और रात 9 बजे.

वॉल्वो बस: सुबह 5 बजे और साढ़े 11 बजे तथा रात 10 बजे.

आगरा रूट पर शेड्यूल

सुबह साढ़े 4 बजे, 6, साढ़े 6, 7, साढ़े 7, 07.50, 08.20, 09.20, दोपहर 12 बजे और डेढ़ बजे.

लंबी दूरी पर बढ़ाए गए फेरे

शहर समय
बैजनाथ शाम 04:10 बजे
पंच रूखी शाम 03:50 बजे
कटरा दोपहर 12:00 बजे
शिमला शाम 07:00 बजे
अलीगढ़ सुबह 07:00 और 07:30 बजे
मुरादाबाद सुबह 06:30 और 07:30 बजे
हरिद्वार सुबह 07:00 बजे
देहरादून सुबह 07:30 बजे
हल्द्वानी सुबह 08:15 बजे
टनकपुर सुबह 09:30 बजे
यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

जयपुर रूट पर शेड्यूल

सुबह 5 बजे, साढ़े 5, 6, साढ़े 6, 7 बजे, साढ़े 8, 9 और साढ़े 9 बजे. दोपहर 12 बजे व शाम 4 और 5 बजे.

लोकल रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

शहर समय
सिरसा सुबह 5 बजे, 9 बजे और 11 बजे
जींद सुबह 8 बजे और दोपहर 2 बजे
रोहतक सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे और शाम 5:00, 5:40, 6:30, 7:00 बजे
रेवाड़ी सुबह 8:30, 9:00, 9:30, 10:00 बजे और शाम 4:00, 5:00, 6:00, 7:00 बजे
कोसली सुबह 6:45, 8:10, 9:06, 10:06, दोपहर 12:54, 2:42, 3:10, 3:45, 4:10 और 5:06 बजे
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.