द्वारका- गुरुग्राम से लेकर अलवर तक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली- NCR से सीधी कनेक्टिविटी के बिछेगी नई मेट्रो लाइन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में द्वारका से खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की चर्चाएं जोरों पर है. इसके लिए अगले महीने तक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रूट पर यदि मेट्रो का संचालन होता है, तो सवारियों की संख्या कितनी रहेगी और कितने यात्री इस सुविधा से लाभान्वित होंगे. इस रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके सामने आने पर NCR में नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने का काम रफ्तार पकड़ेगा.

Gurugram Mtero

अलवर तक मिलेगा फायदा

इस नए मेट्रो रूट का केवल दिल्ली, द्वारका एक्सप्रेसवे और न्यू गुरुग्राम के लोगों को ही नहीं, बल्कि अलवर तक के लोगों को फायदा पहुंचेगा. इसकी सबसे खास वजह ये है कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर का एक स्टेशन खेड़की दौला में भी होगा जो कि अलवर के बेहद नजदीक है.

ऐसे में अलवर के लोगों को दिल्ली- NCR से सीधे जुड़ने के लिए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तेज गति की बेहतरीन सुविधा मिलेगी. यहीं वजह है कि इस रूट पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसके आते ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने पर काम शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

केंदीय मंत्री ने दिया था सुझाव

हाल ही में हुई लोक निर्माण विभाग की बैठक में गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस नए मेट्रो रूट का सुझाव दिया था. उन्होंने कहा था कि गुरुग्राम में इफको चौक तक मेट्रो हैं और दिल्ली में द्वारका तक मेट्रो हैं.

अब जो जरूरत है वह द्वारका एक्सप्रेसवे और न्यू गुरुग्राम के लोगों को मेट्रो कनेक्टिविटी देने की है. अगर द्वारका से खेड़की दौला तक मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाए, तो न केवल इन दोनों इलाकों को फायदा होगा बल्कि अलवर तक के लोगों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी. इस नए रूट पर मेट्रो संचालन होने पर अभी तक गुरुग्राम और दिल्ली में घर तलाशने वालों को घर खरीदने के लिए नई और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ जगह मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.