खुशखबरी: बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट पर काम शुरू, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

झज्जर | हरियाणा के लोगों के लिए मेट्रो विस्तार से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि दिल्ली से सटे झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट की कवायद फिर से शुरू हो गई है. यदि विस्तार पूरी तरह से सिरे चढ़ता है, तो बहादुरगढ़ और आसौदा क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की 50 हजार से ज्यादा आबादी को दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी व आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा.

Metro Train

यह मेट्रो लाइन हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी, जिससे दिल्ली-  NCR से कनेक्टिविटी और ज्यादा आसान हो जाएगी.

जल्द तैयार होगी DPR

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस प्रोजेक्ट के लिए फिजिकल सर्वे शुरू कर दिया है और इसके लिए टीमें बहादुरगढ़ में अब ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से लेकर आसौदा KMP एक्सप्रेसवे जंक्शन तक साइट पर कार्य में लगी हुई है.

प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फिजिकल सर्वे को लगभग 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा जबकि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले 6 महीने में तैयार होगी. रिपोर्ट तैयार होते ही सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर बजट जारी करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. इसके बाद, मेट्रो विस्तार कार्य को मैदान पर अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

  • सांखोल, नजदीक बराही रोड जंक्शन
  • उद्योग विहार, सेक्टर- 16, नजदीक पारले जी बिस्किट कंपनी
  • HSIIDC सेक्टर- 17
  • जाखौदा नजदीक बहादुरगढ़ बाईपास
  • HPCL प्लांट के पास
  • आसौदा नजदीक KMP एक्सप्रेसवे जंक्शन

मास्टर प्लान में पहले से प्रस्तावित

बहादुरगढ़ 2041 मास्टर प्लान में यह मेट्रो लाइन पहले से प्रस्तावित है. सांखोल से लेकर जाखौदा तक यह लाइन पुराने दिल्ली-रोहतक रोड के डिवाइडर पर बनेगी, जबकि उसके बाद KMP एक्सप्रेसवे तक NH- 9 की ग्रीन बेल्ट में इसका विस्तार किया जाएगा. परियोजना पूरी होने के बाद बहादुरगढ़ में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.