हिसार के छोरे आर्यन ने गाढ़ दिया लठ्ठ, यूथ एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

हिसार | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. इसी कड़ी में हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर के आर्यन लोहान ने यूथ एशियन गेम्स 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा और हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है. यह प्रतियोगिता बहरीन में आयोजित हुई थी जिसमें उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया.

Aryan Lohan

आर्यन लोहान ने बताया कि उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था. इस खेल के प्रति बचपन से ही जुनून और कड़ी मेहनत की बदौलत उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए पदक जीतने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने अपने करियर में कई बार बेस्ट रेडर का खिताब जीता है.

आर्यन की उपलब्धियां

  • 2022 की स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और ‘बेस्ट रेडर’ का खिताब जीता.
  • इसी साल 32वीं सब- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (गांधीधाम, गुजरात) में भी गोल्ड मेडल जीता.
  • 67वीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल और ‘बेस्ट रेडर’ का पुरस्कार हासिल किया.
  • 68वीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीता.
  • वर्ष 2025 में U- 18 नेशनल चैंपियनशिप में आर्यन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की टीम में शामिल होकर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना लक्ष्य

आर्यन ने अपने खेल की शुरुआत गांव भैणी अमीरपुर के स्थानीय अखाड़े से की थी, जिसके बाद उन्होंने कैथल जिले के गांव पाई के प्रशिक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास किया. उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर मिलते गांव व परिवार में खुशी छाई हुई है. उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का दावा करते हुए कहा कि इसके लिए वो पहले से और ज्यादा मेहनत करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.