गुरुग्राम में वाहन चालकों को मिलेगी राहत, चालान से जुड़ी अच्छी खबर आई सामने

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां अब जहां आनलाइन कैमरे लगे होंगे, उस जगह पर पुलिसकर्मी फिजिकल चालान नहीं करेंगे. DGP ओपी सिंह ने रविवार शाम गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं.

Traffic Chalan

लगातार मिल रही थी शिकायतें

गुरुग्राम में कुल 119 जगहों पर चालान काटे जाते हैं और इनमें से 28 जगहों पर CCTV कैमरों के माध्यम से आनलाइन चालान किए जाते हैं. लगातार वाहन चालकों की शिकायतें आ रही थी कि जहां आनलाइन चालान कट चुका है, वहां पर पुलिसकर्मियों ने फिजिकल तरीके से भी चालान किया है. उनपर दोहरे चालान की मार पड़ रही है. अब जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू कर दी है जिसके बाद इस तरह की शिकायतों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

बचेगा समय

DGP ओपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि जहां कहीं भी ऑटोमेटिक कैमरों से चालान काटे जा रहे हैं, वहां पर फिजिकल चालान बंद करने के आदेश दिए जाते हैं. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जहां कहीं भी ऑनलाइन कैमरे से ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटे जा रहे हैं, वहां पर फिजिकल तरीके से चालान होना अनावश्यक है. इससे पुलिसकर्मियों का समय बचेगा और वह ट्रैफिक सिस्टम को अन्य जगहों पर मजबूत कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.