चंडीगढ़ । देश के कई राज्यों मे चक्रवर्ती तूफान ताऊ – ते ने तबाही मचाई हुई है. जिसकी वजह से सरकार ने पांच से छह राज्यों को हाई अलर्ट मोड पर रखा हुआ है. इस तूफान का असर देशभर में देखने को मिल रहा है.
हरियाणा में भी देखने को मिलेगा तूफान ताऊ – ते का असर
अब तूफान का असर हरियाणा और चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा. बता दें कि इस तूफान की वजह से 18 से 20 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का मानना है कि 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल सकती है. साथ ही बारिश होने की भी संभावना है.
